शेरकोट में घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवर चोरी:दो आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी अभिरक्षा में; 60 हजार रुपये

Oct 30, 2026 - 15:38
0
शेरकोट में घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवर चोरी:दो आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी अभिरक्षा में; 60 हजार रुपये
बिजनौर जिले के शेरकोट में घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने 60 हजार रुपये, एक आईफोन, सोने का मंगलसूत्र और चांदी की छह जोड़ी पायल बरामद की हैं। एसपी केके बिश्नोई ने शुक्रवार को दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 29 अक्टूबर को अंकित त्यागी पुत्र बहादुर त्यागी, निवासी ग्राम इब्राहिमपुर खंडसाल, थाना कोतवाली देहात ने शेरकोट थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि 26 अक्टूबर को ग्राम मिर्जापुर में उनकी बहन के घर से चोरी हुई। चोरों ने घर की अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए थे। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने अर्जुन पुत्र अनिल और प्रियांशु त्यागी पुत्र राजीव त्यागी, दोनों निवासी ग्राम मिर्जापुर, को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। एक आरोपी घर के अंदर लॉकर तोड़ रहा था, जबकि बाकी दो बाहर निगरानी कर रहे थे। चोरी के बाद उन्होंने डेढ़ लाख रुपये और जेवर आपस में बांट लिए। पुलिस ने बताया कि बाल अपचारी ने अपने हिस्से से 82 हजार रुपये का आईफोन खरीदा और 20 हजार रुपये अपने पास रखे। अर्जुन को 40 हजार रुपये और चांदी की चार जोड़ी पायल मिलीं। प्रियांशु के हिस्से में सोने का मंगलसूत्र और चांदी की दो जोड़ी पायल आईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User