बहराइच में सिंचाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:12 सूत्रीय मांगपत्र शासन को भेजा, मोटरसाइकिल भत्ते की मांग
बहराइच में सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश ने नलकूप चालकों, सींचपालों और सींच पर्यवेक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे संघ की जिला शाखा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री, जलशक्ति मंत्री और मुख्य सचिव को संबोधित 12 सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के जरिए शासन को भेजा। संघ ने कहा कि समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में निराशा और नाराजगी बढ़ रही है। ज्ञापन के मुताबिक, सींचपाल, नलकूप चालक और सींच पर्यवेक्षक की सेवा नियमावलियां क्रमशः 1953 और 1954 में बनाई गई थीं। करीब 70 साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी इनमें जरूरी बदलाव नहीं किए गए हैं। पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती संघ का कहना है कि कर्मचारियों से तय जिम्मेदारियों से ज्यादा काम लिया जा रहा है। पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती नहीं होने से काम कर रहे कर्मियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। 50 किलोमीटर तक अतिरिक्त दूरी तय कई कर्मचारियों को रोज 40 से 50 किलोमीटर तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इसके लिए उन्हें मोटरसाइकिल भत्ता या दूसरी सुविधा नहीं दी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)