बलिया में डाला छठ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक:सूप-दऊरा, गन्ना, नारियल और मौसमी फलों की बढ़ी मांग; दुकानदारों के चेहरे खिले
बलिया में डाला छठ को लेकर शहर और ग्रामीण इलाकों के बाजार सज गए हैं। सुबह से देर शाम तक व्रती महिलाएं और उनके परिजन पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। प्रमुख बाजारों के साथ ग्रामीण कस्बों और चट्टी-चौराहों पर भी छठ पूजा से जुड़ी दुकानें लगाई गई हैं। बाजारों में बांस के सूप-दऊरा, गन्ना, नारियल, केला, सेब, संतरा, सिंघाड़ा, मूली, हल्दी और अदरक की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा दीपक, अगरबत्ती, धूप, कपूर और चुनरी की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। व्रती महिलाएं और उनके परिजन पूजा के लिए जरूरी सामान जुटाने में लगे हैं। ग्राहकों की भीड़ से दुकानदारों के चेहरे खिले छठ पर्व को देखते हुए दुकानदारों ने पूजन सामग्री और फलों का पर्याप्त इंतजाम किया है। बाजारों में सुबह से खरीदारों की आवाजाही बनी हुई है। त्योहार की खरीदारी बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आ रहे हैं। घरों में सफाई, घाटों पर भी तैयारियां तेज छठ पूजा को लेकर घरों में साफ-सफाई और अन्य तैयारियां चल रही हैं। वहीं, घाटों पर भी पूजा की व्यवस्था की जा रही है। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व में व्रती महिलाएं भगवान सूर्य और छठी मइया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)