पुलिस चौकी के सामने ट्रक ने बाइक सवार को कुचला:उन्नाव में मौके पर मौत, पुलिस हादसे की जांच कर रही

Nov 15, 2026 - 23:04
0
पुलिस चौकी के सामने ट्रक ने बाइक सवार को कुचला:उन्नाव में मौके पर मौत, पुलिस हादसे की जांच कर रही
उन्नाव में रविवार रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार धर्मपाल निषाद की मौत हो गई। हादसा परियर पुलिस चौकी के सामने हुआ। टक्कर लगने के बाद धर्मपाल सड़क पर गिर पड़े। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला सफीपुर कोतवाली क्षेत्र का है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। धर्मपाल की मौत की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। चौकी के सामने हुआ हादसा धर्मपाल निषाद मरौदा मझवारा के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 9 बजे वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान परियर पुलिस चौकी के सामने ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी जान चली गई। परिजनों को दी गई सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User