संभल में पंचायत में तय हुई थी शादी की तारीख:बारात लेकर नहीं आया दूल्हा, दुल्हन थाने पहुंची; बोली- मुझे इंसाफ चाहिए

Nov 15, 2026 - 23:20
0
संभल में पंचायत में तय हुई थी शादी की तारीख:बारात लेकर नहीं आया दूल्हा, दुल्हन थाने पहुंची; बोली- मुझे इंसाफ चाहिए
संभल में 15 नवंबर को तय समय पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। दुल्हन पक्ष ने बारात आने का इंतजार किया, लेकिन शाम 7 बजे तक दूल्हा नहीं आया। इसके बाद दुल्हन रात करीब 9 बजे संभल कोतवाली पहुंची। उसने दूल्हे के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि दहेज में 2 लाख रुपए अतिरिक्त नहीं मिलने पर दूल्हे ने बारात लाने से इनकार कर दिया। 11 नवंबर को भी बारात लेकर नहीं आया था दूल्हा मामला संभल कोतवाली क्षेत्र के मौहम्मदपुर टांडा गांव का है। गांव निवासी बाबू रिहान की बेटी शानिया मलिक की शादी मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र के फिटकरी गांव निवासी मौ. आकिब पुत्र सालिम से तय हुई थी। शानिया के मुताबिक, 11 नवंबर को शादी होनी थी। इसके लिए दुल्हन पक्ष ने करीब 1 हजार लोगों के खाने का इंतजाम किया था। 400 से 500 लोग खाना खा चुके थे, तभी पता चला कि दूल्हा बारात लेकर नहीं आ रहा है। पंचायत में 15 नवंबर को बारात लाने का हुआ था फैसला इसके बाद टांडा पुलिस चौकी में 20 से 25 लोगों के बीच पंचायत हुई। इसमें वीडियो कॉल के जरिए दूल्हे से बात की गई। पंचायत में 15 नवंबर को शाम 5 बजे बारात लाने की बात तय हुई। दूल्हा पक्ष के कहने पर दुल्हन के परिवार ने करीब 80 मेहमानों के लिए खाना बनवाया था, लेकिन शाम 7 बजे तक बारात नहीं पहुंची। परिवार ने दूल्हे को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। 3 लाख देने के बाद 2 लाख अतिरिक्त की डिमांड शानिया का आरोप है कि उसके चाचा ने रिश्ता तय होने पर दूल्हे पक्ष को 3 लाख रुपए दिए थे। इसके बाद भी दहेज में 2 लाख रुपए और मांगे जा रहे थे। दुल्हन ने पुलिस से दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई करने और इंसाफ दिलाने की मांग की है। दिल्ली में कबाड़ का काम करता है दूल्हा परिवार के मुताबिक, दूल्हा दिल्ली में कबाड़ का काम करता है। वहीं, दुल्हन का भाई शुएब भी दिल्ली में कबाड़ का काम करता है। कुछ समय पहले दुल्हन पक्ष के लोग गांव टांडा में एक मौत में शामिल होने आए थे। इसी दौरान उनकी नजर शानिया पर पड़ी थी, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच रिश्ते की बातचीत शुरू हुई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User