अज्ञात वाहन की टक्कर से बस टाइमकीपर की मौत:पीलीभीत में बाइक से जाते समय हुआ हादसा, अस्पताल में तोड़ा दम

Nov 14, 2026 - 12:49
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से बस टाइमकीपर की मौत:पीलीभीत में बाइक से जाते समय हुआ हादसा, अस्पताल में तोड़ा दम
पीलीभीत शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बस में टाइमकीपर का काम करते थे। बंडा रोड पर बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रजागंज देहात निवासी जकी (38) शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर से पीलीभीत जाने की बात कहकर निकले थे। रात करीब आठ बजे वह बंडा रोड पहुंचे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार रात करीब दस बजे उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने परिवार को सूचना दी। जकी की पत्नी और पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे हैं। शनिवार को परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। थानाध्यक्ष पवन पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए जानकारी जुटाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User