बलिया में एंबुलेंस सेवाओं के योगदान पर प्रभाकर यादव सम्मानित:लखनऊ में स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और चेक दिया; EMT और पायलट भी सम्मानित
बलिया में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और बेहतर संचालन में योगदान के लिए प्रोग्राम मैनेजर प्रभाकर यादव को सम्मानित किया गया। मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और चेक देकर सम्मानित किया गया। उनके साथ एंबुलेंस सेवा से जुड़े EMT राजेश सिंह और एंबुलेंस पायलट योगेश को भी सम्मान मिला। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संस्था के निदेशक कृष्णम राजू और प्रेसिडेंट टीवीएसके रेड्डी ने सम्मान प्रदान किया। इस दौरान प्रेसिडेंट टीवीएसके रेड्डी ने कहा कि ईएमआरआई का मूल सिद्धांत 'मानव सेवा ही माधव सेवा' है। संस्था इसी भावना के साथ निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर रही है। बलिया में 108 और 102 की 76 एंबुलेंस संचालित प्रभाकर यादव ने बताया कि बलिया जिले में 108 सेवा की 38 और 102 सेवा की 38 एंबुलेंस संचालित हैं। इनका उद्देश्य जरूरतमंदों को समय पर अस्पताल पहुंचाना और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। एंबुलेंस कर्मचारी गर्भवती महिलाओं, हृदय रोगियों, सड़क हादसों और आग लगने जैसी आपात स्थितियों में लोगों को सेवाएं देते हैं। मातृ और शिशु मृत्यु दर में आई कमी आजमगढ़ मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक सुमित प्रताप सिंह ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को दी जा रही विशेष एंबुलेंस सेवाओं से प्रदेश और जिले में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। इसका श्रेय उन्होंने कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और जिम्मेदारी को दिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के अलावा आसिफ इकबाल खान, HR हेड राजकमल राय, देबज्योति कांजीलाल, सौरव टंडन, एसपी सिंह, विनीत जायसवाल, राजेश सिंह यादव, योगेश और हेमंत कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)