मेरठ पहुंचे बादाम-काजू के लड्डू खाने वाले पशु:कृषि मेले में दमदार नस्लों की ताकत, लोगों में बने चर्चा का विषय
मेरठ की सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में लग रहे कृषि मेले में आयोजित होने वाली पशु प्रदर्शनी के लिए अलग-अलग जिलों और दूसरे राज्यों से पशुपालक अपने पशुओं के साथ पहुंचे हैं। प्रदर्शनी में पशुओं की अलग-अलग नस्लों और उनकी विशेषताओं को देखने के लिए लोग दूर दराज से पहुंच रहे हैं। पशुपालकों ने बताया कि वे अपने पशुओं को प्रदर्शनी के लिए कई महीने पहले से तैयार करना शुरू कर देते हैं। उनकी डाइट और देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शामली से प्रदर्शनी में पहुंचे एक पशुपालक ने बताया कि उनके पशु का वजन करीब 15 क्विंटल 70 किलो है। इसे प्रदर्शनी में शामिल करने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। पशुपालक के अनुसार, पशु की डाइट में चना, मक्का, ज्वार और अन्य पौष्टिक चीजें शामिल हैं। इसके अलावा उसे ड्राईफ्रूट के लड्डू भी खिलाए जाते हैं। पशुपालक ने बताया कि पशु को रोजाना गुड़ के साथ बादाम और काजू के लड्डू दिए जाते हैं। इसके साथ ही अनाज और अन्य पौष्टिक आहार का मिश्रण तैयार कर खिलाया जाता है। पशु की सेहत और वजन को बनाए रखने के लिए उसकी डाइट का विशेष ध्यान रखा जाता है। रमाला से पहुंचे पूर्व में प्रदर्शनी के चेंपियन रहे राजा बुल के मालिक का कहना है कि प्रदर्शनी में पशु लेकर पहुंचने के लिए कई महीनों तक मेहनत करनी पड़ती है। पशुओं की नियमित देखभाल, खानपान और उनकी शारीरिक स्थिति पर लगातार नजर रखी जाती है। कृषि मेले में पशु प्रदर्शनी के माध्यम से पशुपालकों को अपने पशुओं की विशेषताओं और उनकी नस्लों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। प्रदर्शनी में मेरठ समेत आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों से भी पशुपालक अपने पशुओं के साथ पहुंचे हैं। इससे मेले में पशुपालन से जुड़ी विभिन्न नस्लों और उनकी विशेषताओं को देखने का अवसर लोगों को मिला। इसके साथ ही पशुओं के संबंध में पशुपालन विभाग द्वारा भी लोगों को जानकारी दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)