रामकोला में कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह:लोकपाल और आरटीआई पर हुई चर्चा, संपत्ति आयोग गठन की उठी मांग

Nov 04, 2026 - 09:25
0
रामकोला में कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह:लोकपाल और आरटीआई पर हुई चर्चा, संपत्ति आयोग गठन की उठी मांग
कुशीनगर के रामकोला में पूर्व विधायक मदन गोविंद राव की मौजूदगी में मित्रों और कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के मित्रों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान आपसी मुलाकात और विचारों का आदान-प्रदान हुआ। समारोह के बाद मदन गोविंद राव ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने स्थायी आय एवं संपत्ति आयोग के गठन, आरटीआई कानून को प्रभावी बनाने और स्वतंत्र लोकपाल संस्था की स्थापना जैसे विषयों पर भी अपनी बात रखी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User