बलिया में पेंशनरों और अन्य लोगों का सम्मान:परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बोले- पेंशनरों का सम्मान सर्वोपरि

Nov 03, 2026 - 17:59
0
बलिया में पेंशनरों और अन्य लोगों का सम्मान:परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बोले- पेंशनरों का सम्मान सर्वोपरि
बलिया के गंगा बहुद्देशीय सभागार में मंगलवार को पेंशनर सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ और करीब 4 बजे खत्म हुआ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि रहे। समारोह में 75 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे, पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों की वीर नारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, रसोइयों और शिक्षा मित्रों को सम्मानित किया गया। उन्हें माला पहनाई गई और अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न दिए गए। दयाशंकर सिंह ने कहा कि पेंशनरों के सम्मान और सेवा के लिए जितना किया जाए, कम है। उन्होंने देश और समाज के लिए उनके योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि पेंशनरों का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर वे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे। पेंशनरों की कोई समस्या होने पर शासन स्तर से उसका समाधान कराने की कोशिश करेंगे। मंत्री ने कहा कि देश, प्रदेश और बलिया में विकास हो रहा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, समाजसेवी भोला सिंह, भाजपा नेता अरविंद शुक्ला, बरमेश्वर नाथ पांडेय, प्रेम शुक्ला, अरुण कुमार सिंह, अनिल कुमार पांडेय, राघवेंद्र सिन्हा, प्रेमसुख, रमाशंकर पांडेय और सुरेंद्रनाथ शुक्ल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर जनार्दन राय ने की। अरुण सिंह और सुरेंद्रनाथ शुक्ला ने संचालन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User