सातनपुर मंडी में धान खरीद के दूसरे दिनकेंद्रों पर सन्नाटा:फर्रुखाबाद में खुले है खरीद के लिए 15 केंद्र, मंडी में आढ़तियों के पास पहुंच रहे किसान

Nov 03, 2026 - 17:43
0
सातनपुर मंडी में धान खरीद के दूसरे दिनकेंद्रों पर सन्नाटा:फर्रुखाबाद में खुले है खरीद के लिए 15 केंद्र, मंडी में आढ़तियों के पास पहुंच रहे किसान
फर्रुखाबाद में सरकारी धान खरीद के दूसरे दिन मंगलवार को सातनपुर मंडी के दोनों क्रय केंद्र खुले रहे, लेकिन यहां किसान धान बेचने नहीं पहुंचे। दूसरी ओर मंडी में आढ़तियों के पास बड़ी संख्या में किसान धान लेकर पहुंचे। सातनपुर के अलावा मोहम्मदाबाद और कायमगंज मंडियों में भी आढ़तियों के यहां किसानों की भीड़ रही। दोनों केंद्रों पर कर्मचारी करते रहे किसानों का इंतजार सरकारी केंद्रों पर धान की खरीद 2 नवंबर से शुरू हुई है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर प्रभारी समेत दो कर्मचारी बैठे मिले। उन्होंने बताया कि अभी कोई किसान धान लेकर नहीं आया है। पीसीएफ के केंद्र पर बाहर चारपाई पर एक महिला बैठी थी। वहां होर्डिंग और कांटा भी रखा था। महिला ने बताया कि केंद्र पर मौजूद कर्मचारी किसी काम से गए हैं। उनके लौटने के बाद खरीद शुरू होगी। 15 केंद्रों पर 14 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य जिले में धान खरीद के लिए कुल 15 केंद्र खोले गए हैं। इनमें पीसीएफ के 9 और खाद्य विभाग के 6 केंद्र शामिल हैं। जिले को 14 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य मिला है। केंद्रों पर कॉमन धान 2,441 रुपए प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान 2,461 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए किसान को जन सेवा केंद्र के माध्यम से खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद लेखपाल सत्यापन कर ऑनलाइन रिपोर्ट लगाएंगे। सत्यापन पूरा होने के बाद ही किसान का धान खरीदा जाएगा। धान में नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत निर्धारित की गई है। इससे अधिक नमी होने पर केंद्र पर धान नहीं खरीदा जाएगा। धान बेचते समय किसान या उसके अधिकृत नॉमिनी का बायोमीट्रिक सत्यापन भी अनिवार्य है। भुगतान की राशि सीधे किसान के आधार नंबर से जुड़े बैंक खाते में ऑनलाइन भेजी जाएगी। मंडी में आढ़तियों के यहां पहुंच रहा धान सातनपुर मंडी में आढ़तियों के पास सुबह से शाम तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से किसान धान लेकर पहुंच रहे हैं। मोहम्मदाबाद और कायमगंज की मंडियों में भी यही स्थिति है। सरकारी केंद्रों पर खरीद शुरू होने के बावजूद किसान फिलहाल आढ़तियों के यहां धान बेचने पहुंच रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User