देवरिया आंगनबाड़ी के 397 पदों पर चयन पूरा, सूची जारी:कार्यकत्रियों के 138 और सहायिकाओं के 259 पदों पर चयन, विकास भवन में सूची चस्पा
देवरिया जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के 397 पदों की चयन सूची जारी कर दी गई है। 16 बाल विकास परियोजनाओं में 138 कार्यकत्रियों और 259 सहायिकाओं का चयन किया गया है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे सूची विकास भवन और संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालयों में चस्पा की गई। बाल विकास विभाग ने रिक्त पदों पर चयन के लिए 10 जुलाई 2026 को विज्ञप्ति जारी की थी। विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्राप्त हुए थे। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने आवेदनों की जांच की। शासनादेश के निर्देशों के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद सूची जारी की गई। रुद्रपुर में सबसे अधिक कार्यकत्रियों का चयन ब्लॉकवार चयन में बैतालपुर में 15 कार्यकत्री और 12 सहायिका, बनकटा में चार कार्यकत्री और पांच सहायिका, बरहज में सात और 17, भागलपुर में आठ और 12, भलुअनी में छह और 12, भटनी में 12 और 15 तथा भाटपाररानी में पांच और छह पदों पर चयन हुआ है। शहर परियोजना में 10 कार्यकत्री और 29 सहायिका, देसही देवरिया में पांच और 12, गौरीबाजार में नौ और 13, लार में पांच और 13, पथरदेवा में छह और आठ तथा रामपुर कारखाना में चार और 15 पदों पर चयन किया गया है। रुद्रपुर में 18 कार्यकत्री और 35 सहायिका, देवरिया सदर में छह और 22, सलेमपुर में 15 और 23 तथा तरकुलवा में तीन कार्यकत्री और 10 सहायिकाएं चुनी गई हैं। 11 पद अब भी खाली जिले में कार्यकत्रियों के कुल 146 और सहायिकाओं के 262 पद रिक्त थे। इनमें से 138 कार्यकत्रियों और 259 सहायिकाओं का चयन हुआ है। इस तरह कार्यकत्रियों के आठ और सहायिकाओं के तीन पद अब भी खाली हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)