बुलंदशहर में खाद्य विभाग ने 9 नमूने जांच को भेजे:दीपावली अभियान में मिठाई और डेयरी उत्पादों के नमूने लिए
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार शाम 5 बजे बुलंदशहर और खुर्जा के प्रतिष्ठानों से मिठाई और डेयरी उत्पादों के 9 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा और जिलाधिकारी कुमार हर्ष के आदेश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) ममता चौधरी के निर्देशन में टीमों ने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। देखें, 3 तस्वीरें… बुलंदशहर के हरि केटरर स्वीट्स से खोया, केसर पेड़ा और छैना से बनी चमचम के एक-एक नमूने लिए गए। पाल स्वीट्स से छेना से बनी संदेश मिठाई और पाल डेयरी से पनीर का एक-एक नमूना लिया गया। खुर्जा के डाबर स्थित एल.के. डेयरी एंड मिल्क प्रोडक्ट की निर्माण इकाई से पनीर, घी, क्रीम और स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने लिए गए। सहायक आयुक्त ममता चौधरी ने बताया कि सभी 9 नमूनों को सील कर राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच में मिलावट या तय मानकों के खिलाफ सामग्री मिलने पर संबंधित कारोबारियों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। विभाग ने बताया कि दीपावली तक यह अभियान जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)