बलरामपुर में समर्थन मूल्य पर खरीदी का दायरा बढ़ा

Nov 16, 2026 - 05:41
0
बलरामपुर | खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में धान खरीदी का दायरा बढ़ गया है। इस साल 54,019 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। पिछले साल यह संख्या 51,631 थी। इस बार 2,388 किसान ज्यादा जुड़े हैं। पंजीकृत रकबा 68,243 हेक्टेयर से बढ़कर 95,867 हेक्टेयर हो गया है। रकबा 27,624 हेक्टेयर बढ़ा है। बढ़ोतरी करीब 40 प्रतिशत है। किसानों की सुविधा के लिए समितियों की संख्या 37 से बढ़ाकर 44 कर दी गई है। उपार्जन केंद्र 49 से बढ़कर 54 हो गए हैं। जिले के लिए इस साल 3,43,200 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य तय किया गया है। पिछले साल लक्ष्य 3,17,829 मीट्रिक टन था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User