90 करोड़ से बनेगा 13.30 किमी बायपास, सर्वे शुरू
भास्कर न्यूज | बलरामपुर नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सुनियोजित विकास की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम की मांग पर बलरामपुर में करीब 90 करोड़ रुपए की लागत से 13.30 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित बायपास सड़क के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की देखरेख में बनने वाली इस सड़क के लिए प्रारंभिक सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। वर्तमान में बलरामपुर शहर के भीतर से रोजाना करीब 1,000 भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे यातायात का दबाव बढ़ता है और हर साल औसतन 50 सड़क हादसे होते हैं। इस बायपास के बन जाने से भारी वाहन शहर के बाहर से निकल सकेंगे। इससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी, आवागमन सुगम होगा और नगर के विकास को नई गति मिलेगी। प्रारंभिक सर्वे के माध्यम से सड़क की प्रस्तावित रूपरेखा, मार्ग की स्थिति और भूमि संबंधी आवश्यकताओं का आकलन किया जा रहा है। यह सर्वे कार्य नगरपालिका परिषद बलरामपुर के उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, पार्षद गौतम सिंह, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ एस.एन. मिश्रा, इंजीनियर कुर्रे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी दीपक एक्का और इंजीनियर अभिषेक सिंह के नेतृत्व व मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ है। प्रस्तावित बायपास सड़क दहेजवार, बलरामपुर, भनौरा, अधौरा और सेमली गांवों से होकर गुजरेगी। प्रारंभिक सर्वे के अनुसार, सड़क का पहला हिस्सा हिंदू चौक (दहेजवार) से शुरू होकर आरटीओ चौक तक जाएगा। वहीं, दूसरा भाग आरटीओ चौक से कांग्रेस कार्यालय, ऑफिसर्स क्लब, लाल अंवरा, मलार पारा जिला पंचायत के पीछे से अंबेडकर भवन होते हुए नगरसेना चौक तक जाने की संभावना है। इन 5 गांवों से होकर निकलेगा बायपास
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)