बंदरों की उछल-कूद से दीवार की ईंटें बाइक पर गिरीं:बरेली जिला अस्पताल में पेट्रोल टंकी क्षतिग्रस्त, बाइक मालिक बाल-बाल बचा

Nov 18, 2026 - 19:21
0
बंदरों की उछल-कूद से दीवार की ईंटें बाइक पर गिरीं:बरेली जिला अस्पताल में पेट्रोल टंकी क्षतिग्रस्त, बाइक मालिक बाल-बाल बचा
बरेली के जिला अस्पताल में बंदरों की उछल-कूद से जर्जर दीवार की ईंटें नीचे खड़ी बाइक पर गिर गईं। इससे बाइक की पेट्रोल टंकी क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक मालिक संजीव मौर्य पास में खड़े थे। उस समय बाइक पर कोई नहीं था और किसी को चोट नहीं आई। यह घटना डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दौरे से पहले हुई। अस्पताल में साफ-सफाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की तैयारी चल रही थी। अस्पताल परिसर में रोजाना मरीज और उनके तीमारदार आते हैं। यहां बंदरों की उछल-कूद और जर्जर दीवारों से लोगों को खतरा बना हुआ है। दीवार की मरम्मत और परिसर को सुरक्षित करने के इंतजाम नहीं किए गए थे। डिप्टी सीएम के प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर स्वास्थ्य विभाग दो दिन से तैयारियों में जुटा था। अस्पताल में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया गया। इससे पहले नगर निगम ने आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया था, लेकिन परिसर में अब भी कुत्ते मौजूद हैं। जिला अस्पताल के एडीएसआईसी डॉ. संजीव गुप्ता से घटना पर पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने बयान देने से इनकार कर दिया। अस्पताल परिसर की जर्जर दीवारों की मरम्मत और बंदरों से सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है, इस पर जवाब नहीं मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User