शराब के नशे में बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या की:लखनऊ में शव कुएं में फेका; खेत में शराब पीने के बाद हुआ था विवाद

Nov 09, 2026 - 19:56
0
शराब के नशे में बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या की:लखनऊ में शव कुएं में फेका; खेत में शराब पीने के बाद हुआ था विवाद
लखनऊ में शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने शव को कुएं में फेंक दिया। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दोनों ने सोमवार रात एक साथ बैठकर शराब पी। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर राम अवतार (45) ने अपने बड़े भाई जियालाल रावत (54) की हत्या कर दी। घटना नगराम इलाके में रविवार रात की है। पढ़िए पूरी घटना… समेसी गांव के रहने वाले जियाराम अविवाहित थे। गांव के बाहर खेत में छप्पर डालकर रहते थे। पुलिस के मुताबिक, रविवार को जियालाल अपने छोटे भाई राम अवतार के साथ खेत में था। दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों के बीच मारपीट शुरु हो गई। मारपीट में राम अवतार ने जियालाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद जियालाल के शव को पास के कुएं में फेक दिया। सोमवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। नगराम पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। जियालाल के सिर पर चोट के निशान मिले। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाए। आरोपी राम अवतार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, राम अवतार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ……………………… ये खबर भी पढ़िए- 'लखनऊ पुलिस एनकाउंटर की धमकी दे रही':ड्राइवर ने जान देने से पहले 6 VIDEO बनाए, डांसर ने चोरी का आरोप लगाया था लखनऊ में 38 साल के एक स्कॉर्पियो ड्राइवर ने रविवार शाम ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना से पहले उसने 6 वीडियो बनाए। इनमें उसने पत्नी, बच्चों, मां और भाई-बहनों से माफी मांगी। साथ ही पुलिस पर लगाए गए आरोपों के बारे में बताया। एक वीडियो में उसने परिवार से माफी मांगते हुए अपनी परेशानी जाहिर की। पढ़िए पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User