जालौन में रतनगढ़ देवी के श्रद्धालुओं के लिए लगा भंडारा:भाई दूज तक मिलेगा भोजन, 15 साल से पदयात्रियों की सेवा जारी

Nov 09, 2026 - 20:12
0
जालौन में रतनगढ़ देवी के श्रद्धालुओं के लिए लगा भंडारा:भाई दूज तक मिलेगा भोजन, 15 साल से पदयात्रियों की सेवा जारी
जालौन में दीपावली के बाद मां रतनगढ़ वाली देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए कोंच नगर के दोहरे सरकार स्थान पर भंडारे का आयोजन किया गया। पिछले 15 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा दीपावली के अगले दिन से भाई दूज तक 24 घंटे जारी रहती है। भंडारे में जालौन, कानपुर, हमीरपुर और झांसी सहित आसपास के जिलों से पैदल यात्रा कर मध्य प्रदेश के दतिया स्थित रतनगढ़ देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां पहुंचने वाले भक्तों को पूड़ी-सब्जी का प्रसाद दिया गया। आयोजक बुध सिंह कुशवाहा ने बताया कि मां रतनगढ़ वाली देवी की कृपा से हर साल यह सेवा कार्य किया जाता है। भंडारे का उद्देश्य पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते में भोजन उपलब्ध कराना है। इस दौरान मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मां के जयकारे लगाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User