लापता युवक का जंगल में मिला शव, परिजनों में आक्रोश:बदायूं में सड़क जाम किया, पुलिस ने ढाई घंटे बाद हटाया

Nov 09, 2026 - 19:40
0
लापता युवक का जंगल में मिला शव, परिजनों में आक्रोश:बदायूं में सड़क जाम किया, पुलिस ने ढाई घंटे बाद हटाया
बदायूं में शनिवार को लापता हुए युवक का शव रविवार रात जंगल में मिला। परिवार वालों का आरोप है कि युवक की हत्या करके शव फेंका गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव यहां से ले गए और गांव पहुंचकर जाम लगा दिया। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव लभारी का है। गांव लभारी में रहने वाला गिरिजेश (20) पुत्र सोहरन शनिवार रात 8 बजे घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। वहीं रविवार रात उसकी लाश ककोड़ा गांव के जंगल में मिली। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सोमवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम हुआ और बाद में परिजन शव अपने साथ ले गए। जबकि लगभग 3 बजे गांव के बाहर शव रखकर कादरचौक-बदायूं मार्ग पर जाम लगा दिया। परिवार वालों का कहना था युवक को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है। परिवार वाले आरोपी की गिरफ्तारी समेत कॊल डिटेल की मांग करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन परिजन परिवार वाले शाम 4.30 बजे तक जाम लगाए हुए थे। सीओ उझानी राहुल पाण्डेय ने बताया कि फिलहाल परिवार वालों को समझाने की कोशिश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User