महाराष्ट्र में दिवाली पर आग का तांडव, एक परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

महाराष्ट्र में दिवाली के दौरान आग की 70 से ज्यादा घटनाएं सामने आईं। धाराशिव में एक ही परिवार के छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।

Nov 09, 2026 - 11:07
0
महाराष्ट्र में दिवाली पर आग का तांडव, एक परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

दि राइजिंग न्यूज़ | महाराष्ट्र | 9 नवंबर 2026

महाराष्ट्र में दिवाली की रात खुशियों के बीच आग की कई घटनाओं ने तबाही मचा दी। धाराशिव जिले के येदशी गांव में किराने की दुकान की ऊपरी मंजिल पर लगी आग में एक ही परिवार के छह लोगों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति को बचा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग दिवाली के लिए जलाए गए मिट्टी के दीपक से लगी थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, परिवार किराने की दुकान के ऊपर रहता था। आग दुकान से फैलकर ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई, जिससे वहां मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। दमकल कर्मियों ने देर रात आग बुझाने और लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन छह लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, चार लोगों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।

दिवाली के दौरान महाराष्ट्र के कई शहरों में आग लगने की 70 से ज्यादा घटनाएं सामने आईं। मुंबई के डोंगरी, कांदीवली, गोरेगांव, सांताक्रूज, अंधेरी और विद्याविहार में आग लगी। भिवंडी में पांच जगहों पर आग की घटनाएं हुईं, जबकि ठाणे की तीन रिहायशी इमारतों से करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पिंपरी-चिंचवड़ में अकेले आग लगने की 50 से ज्यादा घटनाएं दर्ज की गईं। नागपुर में बाइक शोरूम और बीड में गोदाम में भी आग लगने से भारी नुकसान हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User