लखनऊ के इस्कॉन मंदिर में सवा लाख दीप जले:राधा रमण मंदिर में आतिशबाजी के साथ दीपोत्सव मनाया, जगमग हुआ मंदिर परिसर

Nov 09, 2026 - 20:28
0
लखनऊ के इस्कॉन मंदिर में सवा लाख दीप जले:राधा रमण मंदिर में आतिशबाजी के साथ दीपोत्सव मनाया, जगमग हुआ मंदिर परिसर
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) में भव्य दीपोत्सव मनाया गया। सोमवार को मंदिर परिसर को सवा लाख दीपों से सजाया गया। एक साथ प्रज्ज्वलित हुए दीपों से पूरा मंदिर परिसर रोशनी से जगमग हो उठा। दीपों के जलने के बाद मंदिर का दृश्य भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस्कॉन लखनऊ की ओर से आयोजित इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों ने उत्साह के साथ भाग लिया। भक्तों ने कहा दिवाली का पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की सीख देती है। दीपोत्सव की तस्वीरें… आकर्षक रंगोलियों ने दीपोत्सव की सुंदरता बढ़ाई मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु के दिशा-निर्देशन में गृहस्थ भक्तों, प्रभुपाद यूथ आर्मी, इस्कॉन गर्ल्स फोरम और इस्कॉन यूथ फोरम के सदस्यों ने मंदिर को सजाने में योगदान दिया। मंदिर परिसर में बनाई गई आकर्षक रंगोलियों ने दीपोत्सव की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। यह आयोजन इस्कॉन की आध्यात्मिक परंपरा और श्रील प्रभुपाद की शिक्षाओं के प्रति श्रद्धा का प्रतीक रहा। विश्वभर में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का प्रचार-प्रसार करने वाले श्रील प्रभुपाद और उनके शिष्य परम पूज्य श्रील गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भक्तों ने दीपोत्सव को विशेष उत्साह के साथ मनाया। भक्तों ने भक्ति और उल्लास के साथ उत्सव मनाया दीपों से जगमगाते मंदिर परिसर में भक्तों ने भक्ति और उल्लास के साथ उत्सव का आनंद लिया। इसके बाद मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु और भक्तों ने भव्य आतिशबाजी का आनंद उठाया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। सभी भक्तों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और इस यादगार आयोजन का हिस्सा बने।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User