बरेली के त्रेतानंद गौशाला में गोपाष्टमी पर्व:रामगंगा स्थित संस्कृत विद्यालय ने यज्ञ कर गायों को तिलक लगाकर गुड़ खिलाया
बरेली में श्रीमती जय देवी संस्कृत विद्यालय, रामगंगा के तत्वावधान में मंगलवार, 17 नवंबर को स्वामी त्रेतानंद गौशाला में गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह यज्ञ के साथ हुआ। इसके बाद गुरुकुल के विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में गौवंश के पैर धोए गए और तिलक लगाकर मालाएं पहनाई गईं। इसके बाद गायों को मीठी पूड़ी, जलेबी, चने की दाल, गुड़ और ताजी सब्जियां खिलाई गईं। आचार्य जितेंद्र शर्मा ने गोपाष्टमी पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन गौवंश को विशेष स्थान दिलाने के उद्देश्य से गौचारण शुरू किया था। कार्यक्रम में आचार्य हिमांशु, रमाकांत, ठाकुर रामकुमार सिंह चौहान, गौशाला अध्यक्ष ठाकुर मुनेन्द्र सिंह चौहान, आनंद पाल सिंह चौहान, इंजीनियर विनय शर्मा, रमेश तिवारी, कौशल सारस्वत, गोपेन्द्र पाल सिंह और गजेन्द्र पाण्डेय सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने पूजन कर गौमाता का आशीर्वाद लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)