आजमगढ़ परिक्षेत्र में 56 इंस्पेक्टरों का तबादला:आजमगढ़ के 23 निरीक्षकों को बलिया और मऊ में किया ट्रांसफर, मिशन 2027 के पहले फेरबदल

Nov 19, 2026 - 06:36
0
आजमगढ़ परिक्षेत्र में 56 इंस्पेक्टरों का तबादला:आजमगढ़ के 23 निरीक्षकों को बलिया और मऊ में किया ट्रांसफर, मिशन 2027 के पहले फेरबदल
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी को लेकर चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर आजमगढ़ परिक्षेत्र में 56 इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है। इस तबादले में आजमगढ़ से 23 मऊ से 14 और बलिया के 19 निरीक्षक शामिल हैं। ट्रांसफर होने वाले निरीक्षकों में सबसे अधिक आजमगढ़ के निरीक्षक हैं। जिनमें 9 को बलिया भेजा गया है। जबकि 14 लोगों को मऊ जिले में भेजा गया है। आजमगढ़ के पुलिस उपमहानिरीक्षक की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। सभी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव-2027 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों के बीच इस फेरबदल को पुलिस महकमे की महत्वपूर्ण प्रशासनिक कवायद माना जा रहा है। आजमगढ़ से 23 निरीक्षकों की बदली तैनाती आजमगढ़ में तैनात 23 निरीक्षकों में से 9 को बलिया और 14 को मऊ भेजा गया है। बलिया भेजे गए निरीक्षकों में आजमगढ़ कोतवाली के प्रभारी यादवेंद्र पांडेय, अनुराग कुमार, राकेश कुमार, मुबारकपुर थाने के प्रभारी शशि चंद्र चौधरी, ट्रैफिक के प्रभारी संजय कुमार पाल, अखिलेश शुक्ल, जय प्रकाश यादव, सुरेंद्र कुमार दुबे और सिधारी थाने के प्रभारी विनय कुमार सिंह हैं। मऊ भेजे गए निरीक्षक रुद्रमान पांडेय, विमल प्रकाश राय, रफी आलम, अशोक कुमार तिवारी, राजीव कुमार मिश्रा, निहार नंदन कुमार, अखिलेश कुमार, कमलेश कुमार, अवनी कुमार यादव, चंद्रभूषण पांडेय, विभा पांडेय, अम्बिका प्रसाद, शिव कुमार यादव और संजय कुमार सिंह प्रमुख हैं। मऊ से आजमगढ़ आएंगे पांच निरीक्षक मऊ जनपद से आकाश सिंह, श्याम शंकर पांडेय, महेन्द्र कुमार यादव, मनोज कुमार सिंह और देवेंद्र कुमार सिंह को आजमगढ़ में नई तैनाती दी गई है। बलिया से आजमगढ़ आएंगे 10 इंस्पेक्टर बलिया से 10 इंस्पेक्टर आजमगढ़ आएंगे। जिन निरीक्षकों का आजमगढ़ ट्रांसफर हुआ है। उनमें राजेश कुमार, राकेश कुमार सिंह, अनवर अली खान, नरेश कुमार मलिक, दुर्गेश्वर मिश्र, अनीता कुमारी, नदीम अहमद फरीदी, संजय कुमार, सुशील कुमार दुबे और मंजू सिंह प्रमुख है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User