भदोही में लोगों ने दीप जलाकर दिवाली मनाई:बच्चों ने फुलझड़ियां जलाईं; घर रंग-बिरंगी झालरों से सजे

Nov 08, 2026 - 21:31
0
भदोही में लोगों ने दीप जलाकर दिवाली मनाई:बच्चों ने फुलझड़ियां जलाईं; घर रंग-बिरंगी झालरों से सजे
भदोही में रविवार शाम को बाजारों और गांवों में लोगों ने दिवाली मनाई। घरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया और लोगों ने दीप जलाए। बच्चों ने फुलझड़ियां जलाईं, जबकि युवाओं ने आतिशबाजी की। जिले में शाम 5:47 से 7 बजे तक लोगों ने गणेश-लक्ष्मी की पूजा की। इसके बाद दीप जलाए और पटाखे फोड़े। शाम 7 बजे शुरू हुई आतिशबाजी देर रात तक चलती रही। आसमान में रंग-बिरंगे पटाखे दिखाई दिए। महिलाओं ने मंदिरों में दीप जलाए और परिवार व देश की सलामती की कामना की। लोगों ने एक-दूसरे को दिवाली की बधाई दी। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने त्योहार के दौरान तैयारियां पूरी की थीं। पटाखों से किसी को नुकसान होने की स्थिति में अस्पताल में डॉक्टरों को तैनात रखा गया था। जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने जिले के लोगों को दिवाली की बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User