उन्नाव में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया; महिला की दो साल की बेटी है
उन्नाव में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंजमुरादाबाद स्थित खत्रियाना मोहल्ले में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीन साल पहले हुई थी शादी अनीता (26) पत्नी राहुल कुमार गंजमुरादाबाद के खत्रियाना मोहल्ले में रहती थी। उसका मायका नारिगाढ़ा गांव में है। उसके पिता बनेलाल और मां सरला हैं। अनीता की शादी करीब तीन साल पहले राहुल कुमार से हुई थी। दंपती की दो साल की बेटी आरोही है। बताया गया कि राहुल कुमार दिल्ली में रहते हैं। मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका बताया जा रहा है कि अनीता ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर गंजमुरादाबाद चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने परिवार और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। अनीता की मौत की खबर मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। मां की मौत से दो साल की मासूम आरोही के सिर से मां का साया उठ गया। फिलहाल अनीता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मायके पक्ष के आरोपों की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)