मिर्जापुर में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ:रामचरितमानस की चौपाइयों और भजनों की प्रस्तुति से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Nov 01, 2026 - 21:07
0
मिर्जापुर में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ:रामचरितमानस की चौपाइयों और भजनों की प्रस्तुति से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
मिर्जापुर के जमालपुर क्षेत्र स्थित बहुआर गांव में आयोजित संगीतमयी श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा की तीसरी संध्या पर सुप्रसिद्ध कथा वाचिका बाल विदुषी शिखा तिवारी ने प्रभु श्रीराम के प्रेरक चरित्र और बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मानव समाज को मर्यादा, सत्य, संयम और माता-पिता की भक्ति की राह दिखाता है। रामचरितमानस की चौपाइयों और भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। पूरा कथा परिसर 'जय श्रीराम' के जयकारों से गूंज उठा। कथा के समापन पर आरती हुई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कथा समिति के संयोजक रवि प्रकाश त्रिपाठी ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में कथा पंडाल पहुंचकर रामकथा श्रवण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बहुआर गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के कार्यकर्ता जुटे रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User