ब्रह्माकुमारीज में 11 कन्याओं ने जीवन समर्पित किया:लखनऊ में 90वें स्थापना वर्ष पर समारोह; प्रेरणादायी नाटिका का भी मंचन

Nov 02, 2026 - 00:12
0
ब्रह्माकुमारीज में 11 कन्याओं ने जीवन समर्पित किया:लखनऊ में 90वें स्थापना वर्ष पर समारोह; प्रेरणादायी नाटिका का भी मंचन
लखनऊ के गुलजार उपवन स्थित राजयोग ट्रेनिंग सेंटर में रविवार को ब्रह्माकुमारीज के 90वें स्थापना वर्ष पर 11 कन्याओं का समर्पण समारोह का आयोजन किया गया। दुल्हन के रूप में सजी कन्याओं ने अपना जीवन परमात्मा की सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित किया। संस्था की अतिरिक्त प्रशासिका प्रमुख और यूरोपीय निदेशिका राजयोगिनी जयंती ने परमात्मा की स्मृति और दृष्टि के जरिए सभी 11 कन्याओं का आध्यात्मिक समर्पण कराया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं और प्रेरणादायी नाटिका का मंचन किया गया। संस्था से 25 वर्षों से अधिक समय से जुड़े सदस्यों को जयंती ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में रविंद्र किशोर, डीसी लाखा और बद्री विशाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। देखिए तस्वीरें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User