गोरखपुर में सोमवार को 5 घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी:सुबह 11 बजे से पादरी बाजार और रानीबाग के इलाके प्रभावित होंगे
गोरखपुर में सड़क चौङीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान पादरी बाजार उपकेंद्र के 11 केवी पादरी बाजार, जंगल धूषण और न्यू फीडर से जुड़े क्षेत्रों में शटडाउन रहेगा। वहीं, रानीबाग सब-स्टेशन के 11 केवी रानीबाग फीडर, राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र के रेल विहार और करीम नगर फीडर से जुड़े मोहल्लों में भी आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इसके अलावा, शाहपुर और नार्मल सब-स्टेशन से जुड़े इलाकों में भी बत्ती गुल रहेगी। विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे पानी भरने और अन्य जरूरी घरेलू काम सुबह 11:00 बजे से पहले ही निपटा लें, ताकि कटौती के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो। लाइन शिफ्टिंग का काम पूरा होते ही आपूर्ति दोबारा बहाल कर दी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)