रायबरेली में दो चोर गिरफ्तार:दो दिन पहले वारदात की थी, झटका मशीन, केबल और ई-रिक्शा बरामद
रायबरेली में गुरूबक्शगंज पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो आरोपियों को बुधवार रात 10 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में अपराध रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। दोनों आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
ग्राम देऔर निवासी अभिषेक पुत्र सुशील कुमार ने शिकायत दी थी कि 10 नवंबर 2026 को उनके ट्यूबवेल से झटका मशीन के तार और चारपाई बनाने की पट्टी चोरी हुई। शिकायत के मुताबिक, दो अज्ञात चोर सामान ई-रिक्शा में रखकर ले गए थे। इस शिकायत पर गुरूबक्शगंज थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कोतवाली नगर इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान तेलियाकोट, चौकी किला बाजार, थाना कोतवाली नगर, रायबरेली निवासी हारून पुत्र मोहम्मद शरीफ उर्फ मुमताज और इमरान पुत्र मोहम्मद शमी के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चारपाई बनाने की पट्टी की तीन बोरियां, एक झटका मशीन, बिजली केबल का एक बंडल और एक ई-रिक्शा बरामद किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)