संत प्रेमानंद महाराज साधना करने बुलेट से यमुना किनारे पहुंचे:भक्त देखते ही दौड़ने लगे, राधे-राधे पुकारने लगे, हाथ जोड़कर प्रणाम किया

Nov 12, 2026 - 07:58
0
संत प्रेमानंद महाराज साधना करने बुलेट से यमुना किनारे पहुंचे:भक्त देखते ही दौड़ने लगे, राधे-राधे पुकारने लगे, हाथ जोड़कर प्रणाम किया
संत प्रेमानंद 11 नवंबर को भाई दूज के दिन बुलेट पर सवार होकर यमुना किनारे साधना करने पहुंचे। उन्हें देखते ही भक्त उनके आगे पीछे दौड़ने लगे। वे उत्साहित हो उठे। राधे -राधे कहकर पुकारने लगे। हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम किया। संत प्रेमानंद महाराज ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान उनके शिष्य भी उनके साथ नजर आए। संत प्रेमानंद यमुना किनारे साधना करने के बाद वापस अपने यमुना बिहार कुंज आश्रम लौट गए। बुधवार शाम को इसका वीडियो भी सामने आया। अब विस्तार से पढ़िए पूरी खबर संत प्रेमानंद बीते कुछ महीनों से एकांतवास पर हैं। वह इन दिनों यमुनापार बेलवन के पास यमुना बिहार कुंज आश्रम में रह रहे हैं। ये आश्रम करीब साढ़े 9 बीघा में बना हुआ है। इस आश्रम के अधिकांश हिस्से में हरियाली है। जबकि 25 प्रतिशत हिस्से में निर्माण किया हुआ है। यहीं पर संत प्रेमानंद महाराज की डायलिसिस भी होती है। उनका एकांतवास भी यहीं पर बीत रहा है। बुधवार को प्रेमानंद महाराज अपने शिष्य पूर्व रेसलर वीर महान रिंकू सिंह के साथ बुलेट पर बैठकर यहीं से साधना करने के लिए यमुना किनारे पहुंचे। अब वीडियो में क्या दिखा रहा है. वो जानिए संत प्रेमानंद महाराज का विडियो 21 सेकेंड का है। जिसमें दिख रहा है कि संत प्रेमानंद महाराज काले रंग की बुलेट पर बैठे हुए हैं। उनके शिष्य और पूर्व रेसलर वीर महान रिंकू सिंह बाइक चला रहे हैं। वे धीरे -धीरे बाइक लेकर यमुना की तरफ जा रहे हैं। उनके साथ अन्य शिष्य भी हैं। वे सड़क पर दोनों तरफ दौड़ रहे हैं। प्रेमानंद महाराज के लिए रास्ता बना रहे हैं। प्रेमानंद के चारों तरफ भीड़ है। लोग राधे -राधे पुकार रहे हैं। हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम कर रहे हैं। संत प्रेमानंद भी हाथ हिलाकर उनका अविवादन स्वीकार कर रहे हैं। उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User