ब्रिटिश तैराक ने तैरकर 3 दिन में होर्मुज पार किया:तेल टैंकर पर हमले देखे, समुद्री पर्यावरण को बचाने के लिए दुनिया से अपील की

Nov 22, 2026 - 13:41
0
ब्रिटिश तैराक ने तैरकर 3 दिन में होर्मुज पार किया:तेल टैंकर पर हमले देखे, समुद्री पर्यावरण को बचाने के लिए दुनिया से अपील की
ब्रिटेन के मशहूर तैराक लुईस प्यू ने जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट में तैराकी की। उन्होंने 3 दिन में करीब 15 किलोमीटर का सफर तैरकर पूरा किया। इस दौरान उन्होंने तेल टैंकर और जहाजों पर हमला होते देखा। 56 साल के प्यू संयुक्त राष्ट्र (UN) में समुद्रों की सुरक्षा से जुड़े विशेष प्रतिनिधि हैं। उन्होंने यह तैराकी जंग के कारण समुद्री जीवों और पर्यावरण को हो रहे नुकसान की ओर दुनिया का ध्यान खींचने के लिए की। उनका कहना है कि जंग खत्म होने के बाद भी तेल और केमिकल से होने वाला प्रदूषण समुद्र को कई दशकों तक नुकसान पहुंचा सकता है। साढ़े 6 घंटे पानी में रहे ब्रिटिश तैराक प्यू ने ओमान के मुसंदम से तैरना शुरू किया और होर्मुज तक पहुंचे। उन्होंने यह दूरी एक बार में पूरी नहीं की, बल्कि सुरक्षा को देखते हुए तीन दिनों में अलग-अलग हिस्सों में तैराकी की। इस दौरान वह कुल साढ़े 6 घंटे पानी में रहे। जंग शुरू होने के बाद इस इलाके में इतनी लंबी दूरी तक तैराकी करने वाले वह पहले व्यक्ति माने जा रहे हैं। तैरने के कुछ मिनट बाद ही टैंकर पर हमला हो गया प्यू ने बताया कि पानी में उतरने के कुछ ही मिनट बाद उन्हें दो जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि करीब 4 किलोमीटर दूर एक तेल टैंकर को निशाना बनाया गया है। इसके बाद लड़ाकू विमान भी वहां पहुंच गए। उन्हें लगा कि अब तुरंत पानी से बाहर निकलना होगा। उनकी टीम ने सुरक्षा को देखते हुए तैराकी रोक दी। बाद में उन्होंने बाकी दूरी अलग-अलग हिस्सों में पूरी की। दूसरे दिन जब वह बंदरगाह की ओर लौट रहे थे, तब एक गैस ले जा रहे जहाज पर हमला हुआ। प्यू ने बताया कि जहाज से केमिकल की तेज गंध आ रही थी। उसके आसपास आग की लपटें उठ रही थीं। तेल फैलने से समुद्री जीवों को नुकसान होगा ब्रिटिश तैराक ने चेतावनी दी कि फरवरी से अब तक इस इलाके में कई दर्जन टैंकरों को नुकसान पहुंचा है। इन जहाजों से तेल और केमिकल समुद्र में फैलने का खतरा है। इससे डॉल्फिन, कछुए और दूसरे समुद्री जीवों के साथ समुद्र के किनारे, मूंगे की चट्टानों और मैंग्रोव के जंगलों को भी नुकसान हो सकता है। प्यू के मुताबिक, समुद्र में तेल और केमिकल फैलने के बाद उसे साफ करना बेहद मुश्किल होता है। नॉर्थ पोल में तैरने वाले पहले खिलाड़ी हैं प्यू ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू पिछले 40 साल से समुद्रों और नदियों में तैरकर पर्यावरण बचाने की मुहिम चला रहे हैं। वह नॉर्थ पोल यानी उत्तरी ध्रुव के पार तैरने वाले पहले एथलीट बने थे। उन्होंने दुनिया के सभी महासागरों में लंबी दूरी तक तैराकी भी पूरी की है। वह अंटार्कटिका, लाल सागर और इंग्लिश चैनल में भी तैर चुके हैं। 2023 में उन्होंने अमेरिका की हडसन नदी की पूरी 507 किलोमीटर लंबी दूरी तैरकर तय की थी। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… नेतन्याहू के साथ मिलकर सरकार बनाने को तैयार आइजनकोट: PM बनाने की शर्त रखी; 7 दिन पहले कहा था- नेतन्याहू की चाल में नहीं फंसूंगा इजराइल में नई सरकार बनाने के लिए याशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजनकोट ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी लिकुड को बुलाया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User