पीलीभीत में शादी समारोह में घुसकर मारपीट:पिस्टल की बट से हमला, फायरिंग की कोशिश,कई घायल
पीलीभीत में शनिवार रात करीब 10 बजे शादी समारोह में रास्ते से निकलने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि 7-8 अज्ञात साथियों के साथ पहुंचे लोगों ने बरात घर में घुसकर मारपीट की। कुंडा और पिस्टल की बट से हमले में कई लोग घायल हो गए। मामला सुनगढ़ी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित जितेंद्र वर्मा के मुताबिक, उनके भाई की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बरात घर के गेट पर तिलक की रस्म हो रही थी। इसी दौरान रास्ते से निकलने को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग 7-8 अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे। उनके हाथों में डंडे और पिस्टल थे। वे बरात घर में घुसे और बरात पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए लोगों को पीटा। कुछ लोगों पर कुंडा और पिस्टल की बट से वार किए गए। इसमें मुकेश गंगवार, शिवम, कृष्ण समेत कई लोग घायल हो गए। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी और वहां से भागने लगे। सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और भाग रहे आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई की। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)