बस्ती के दुकानदार से लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार:कैमरे, मोबाइल और कार बरामद, सीसीटीवी से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
गोंडा में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे गोंडा की मनकापुर कोतवाली पुलिस ने 14 सितंबर को बस्ती के दुकानदार शुभम गुप्ता के साथ हुई लूट का खुलासा किया। पुलिस ने बस्ती निवासी मोहनलाल चौहान, करन और अभि पांडे उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे गए 2 कैमरे, 3 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है। कारोहानाथ मंदिर से लौटते समय हुई थी लूट शुभम गुप्ता ने 15 सितंबर को मनकापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह अपने साथी संदीप गुप्ता के साथ बस्ती से करोहानाथ मंदिर में फोटो खींचने आए थे। लौटते समय मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर कार सवार चार बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया और बैग छीनकर फरार हो गए। 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 15 सितंबर को ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक कैमरे में कुछ लोग बस्ती नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार से जाते हुए दिखाई दिए। पीड़ित से कराई गई कार की पहचान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान कराई। शुभम गुप्ता ने भी कार को पहचान लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल के बाद कोर्ट में पेशी, जेल भेजे गए मनकापुर कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)