बेटे के जन्मदिन पर पिता की मौत:अधिवक्ता सुबह रिश्तेदारों को दे रहे थे दावत, शाम को हार्ट अटैक से निधन

Sep 26, 2026 - 17:19
0
बेटे के जन्मदिन पर पिता की मौत:अधिवक्ता सुबह रिश्तेदारों को दे रहे थे दावत, शाम को हार्ट अटैक से निधन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता राहुल पांडे का निधन उनके 12 साल के बेटे यश के जन्मदिन पर हुआ। शुक्रवार सुबह वह रिश्तेदारों को फोन कर दावत दे रहे थे। वह बार चुनाव की मतगणना कराकर घर आने वाले थे। शाम को खबर मिली कि राहुल पांडे का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष थे। शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में सीपी उपाध्याय अध्यक्ष चुने गए। राहुल पांडे जीत के जश्न में उनके साथ थे। हनुमत निकेतन मंदिर में दर्शन के दौरान राहुल की तबीयत बिगड़ी और वह अचेत हो गए। साथी अधिवक्ता उन्हें स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जश्न रोक दिया गया। शनिवार को रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके 12 वर्षीय बेटे यश ने पिता को मुखाग्नि दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User