12 नवंबर का राशिफल:मकर वालों को उम्मीद से ज्यादा फायदा और तरक्की के योग हैं, कुंभ वालों को नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं

Nov 11, 2026 - 20:39
0
12 नवंबर का राशिफल:मकर वालों को उम्मीद से ज्यादा फायदा और तरक्की के योग हैं, कुंभ वालों को नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं
गुरुवार, 12 नवंबर को मकर राशि वालों को अपनी कार्यकुशलता से उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है। बिजनेस में नई उपलब्धियां मिलेंगी और तरक्की के भी अच्छे योग हैं। मिथुन राशि वालों को विदेशी संपर्कों से अच्छी इनकम होने की संभावना है, वहीं मीडिया, आर्ट और कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में लाभदायक स्थिति रहेगी। कुंभ राशि वाले बिजनेस विस्तार की योजना को आगे बढ़ा सकते हैं और नौकरी में नई संभावनाएं मिल सकती हैं। वृश्चिक राशि वालों के लिए निवेश फायदेमंद रहेगा और नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। वृष राशि के युवाओं को करियर के लिए किए प्रयासों से अच्छी खबर मिल सकती है। कर्क राशि वालों का कोई खास काम पूरा होगा, जिससे लाभ के साथ मानसिक सुकून भी मिलेगा। मीन राशि वालों को मौजूदा बिजनेस में नई उपलब्धियां मिलेंगी और निकट भविष्य में बहुत लाभदायक परिस्थितियां बनने के संकेत हैं। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष - पॉजिटिव- आज आपका कोई महत्वपूर्ण प्रयास सफल होने वाला है। अपना कोई लक्ष्य हासिल करने से बहुत ज्यादा खुशी और मानसिक सुकून मिलेगा। अपनी रुचि के कामों और ज्ञान बढ़ाने वाली किताबें पढ़ने में अच्छा समय बीतेगा। किसी विशेष उद्देश्य को लेकर भी नई योजना बन सकती है। नेगेटिव- गैरजरूरी विवाद में पड़कर अपनी ऊर्जा खराब न करें। योजना बनाने के साथ उसे लागू करना भी जरूरी होगा। बहुत ज्यादा सोच-विचार करने के कारण अच्छा मौका या अपेक्षित परिणाम हाथ से निकल सकता है। जरूरत से ज्यादा अहंकार या खुद को दूसरों से बेहतर समझने का व्यवहार भी परेशानी बढ़ा सकता है। करियर- बिजनेस में आपके भरपूर प्रयास और मेहनत से उचित सफलता मिलेगी। कोई नया काम शुरू किया है तो फिलहाल उससे मनचाहे परिणाम नहीं मिलेंगे। ऐसे काम को थोड़ा समय देना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। लव- परिवार के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन में सुखद समय बीतेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। हेल्थ- अपच और गैस की परेशानी ज्यादा परेशान कर सकती है। पेट में भारीपन और असहजता महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2 वृष - पॉजिटिव- पारिवारिक फैसलों में आपका विशेष योगदान रहेगा। व्यस्तता के बावजूद अपने और परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। युवाओं को करियर के लिए किए गए प्रयासों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से चली आ रही चिंता का समाधान होने से भी राहत मिलेगी। नेगेटिव- किसी करीबी व्यक्ति की आलोचना से मन आहत हो सकता है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें और अपनी योजनाएं भी दूसरों के साथ शेयर करने से बचें। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखा तो आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान भी पढ़ाई से भटक सकता है। करियर- कारोबार में फिलहाल स्थिति जैसी चल रही है, वैसी ही बनी रहेगी। पार्टनरशिप बिजनेस में पूरी पारदर्शिता रखना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी-सी गलतफहमी भी संबंधों में दरार पैदा कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों को फाइनेंस से जुड़े काम बहुत सावधानी से करने होंगे। जरूरी फाइल और दस्तावेज भी संभालकर रखें। लव- बिजनेस और दांपत्य जीवन के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। घर का माहौल सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। हेल्थ- ज्यादा काम और चिंता के कारण थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5 मिथुन - पॉजिटिव- कला और अपनी रुचि के कामों में खास समय बीतेगा। खुद को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के लिए विवाह का रिश्ता आ सकता है। विदेशी संपर्कों से अच्छी इनकम होने की संभावना है। नेगेटिव- बजट का ध्यान रखना जरूरी होगा, क्योंकि आमदनी के मुकाबले खर्च बढ़ने की आशंका है। भाइयों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। विवाद को गुस्से के बजाय शांत तरीके से सुलझाने पर स्थिति जल्दी संभलेगी। करियर- आज किसी नए कारोबारी काम में ज्यादा दिलचस्पी लेना ठीक नहीं रहेगा, क्योंकि उसे पर्याप्त समय न दे पाने से परेशानी आएगी। मीडिया, आर्ट और कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में लाभदायक स्थिति रहेगी। पैसों के लेनदेन में कुछ गलतियां होने की आशंका है, इसलिए अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। लव- आपके असंतुलित व्यवहार के कारण प्रेम संबंध में भावनात्मक दूरी आ सकती है। व्यवहार में नरमी रखने से स्थिति संभलेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। हेल्थ- ज्यादा थकान के कारण पैरों में दर्द हो सकता है। अपच की परेशानी भी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1 कर्क - पॉजिटिव- आज आपका कोई खास काम पूरा होने वाला है। इससे आर्थिक लाभ मिलने के साथ मानसिक सुकून भी मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों और दोस्तों के संपर्क में रहेंगे। इससे संबंधों में नजदीकी और आपसी जुड़ाव बढ़ेगा। नेगेटिव- निवेश से जुड़ा कोई काम आज तनाव बढ़ा सकता है, इसलिए इससे जुड़ा फैसला फिलहाल टालना बेहतर होगा। कोई करीबी रिश्तेदार आपके काम में रुकावट या परेशानी खड़ी कर सकता है। धैर्य और शांत व्यवहार से समस्या का समाधान निकाल पाएंगे। करियर- फाइनेंस से जुड़ा कोई भी फैसला बहुत सावधानी से लेना होगा। छोटी-सी गलती या चूक से आर्थिक नुकसान हो सकता है। हालांकि अपनी कार्यक्षमता से परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। सरकारी मामलों को भी बहुत सावधानी से संभालना होगा। लव- पति-पत्नी के बीच चल रहा तनाव घर की व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। हेल्थ- बदलते मौसम के कारण एलर्जी की परेशानी हो सकती है। प्रदूषण और भीड़भाड़ वाली जगहों पर समस्या ज्यादा महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2 सिंह - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके लिए सुखद बनी हुई है। किसी करीबी दोस्त की सलाह से चल रही परेशानियों में राहत मिलेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद है तो उसे सुलझाने के लिए समय उचित है। विद्यार्थियों को पढ़ाई और करियर से जुड़ी परेशानियों का समाधान मिल सकता है। नेगेटिव- जल्दबाजी में कोई फैसला लेना मुश्किल में डाल सकता है। बच्चों की परेशानी समझकर उसका समाधान करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। फिलहाल यात्रा करने से कोई खास फायदा नहीं होगा और समय तथा पैसा दोनों खराब हो सकते हैं। करियर- बिजनेस में आज नई योजना या नया काम कामयाब होने की संभावना कम है। फिलहाल जो काम चल रहा है, उसी को धैर्य से आगे बढ़ाना बेहतर होगा। क्लाइंट से नरम व्यवहार रखें, क्योंकि गुस्से में अपना नुकसान करा सकते हैं। किसी सहयोगी के साथ मनमुटाव होने की स्थिति भी बन सकती है। लव- परिवार का सहयोग आपका मनोबल और कार्यक्षमता दोनों बढ़ाएगा। प्रेम संबंध में किसी नकारात्मक बात के कारण दूरी पैदा हो सकती है। हेल्थ- माइग्रेन और सिरदर्द के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9 कन्या - पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से सुकून रहेगा। खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। पारिवारिक और निजी काम तय समय पर पूरे करने में भी सफल रहेंगे। नेगेटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिले तो उस पर अमल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पैसों और लेनदेन के मामले में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। कुछ समय अकेले या प्रकृति के बीच बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। करियर- बिजनेस में मशीनरी और स्टाफ से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं सामने आएंगी, लेकिन आप पूरी गंभीरता से उनका समाधान निकाल लेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को अपना टारगेट पूरा करने में वरिष्ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। लव- दांपत्य जीवन सुखद और खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंध उजागर होने से कुछ परेशानी खड़ी हो सकती है। हेल्थ- अव्यवस्थित खानपान और दिनचर्या के कारण इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6 तुला - पॉजिटिव- दूसरों को अपने निजी मामलों से दूर रखने पर आत्मविश्वास के साथ बेहतर फैसले ले पाएंगे। आपके लिए लाभ और खुशी देने वाली परिस्थितियां बन रही हैं। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। करीबी रिश्तेदारों के साथ मेल-मिलाप होगा। नेगेटिव- युवाओं को करियर का चुनाव बहुत सावधानी से करना होगा। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में गलत या अनैतिक तरीके की ओर बढ़ना बड़ी परेशानी में डाल सकता है। नकारात्मक गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहना जरूरी होगा। करियर- कारोबारी प्रतिद्वंद्वी आपके लिए कुछ मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, इसलिए हर गतिविधि पर नजर रखना जरूरी होगा। इसके बावजूद आय की स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को भी अपने काम में बहुत ज्यादा सावधानी रखनी होगी। लव- दांपत्य जीवन में किसी वजह से मनमुटाव हो सकता है। बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप स्थिति को और बिगाड़ सकता है। हेल्थ- ज्यादा काम और थकान के कारण सिरदर्द और माइग्रेन जैसी परेशानी से जूझना पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4 वृश्चिक - पॉजिटिव- निवेश की कोई योजना है तो वह आपके हित में रह सकती है। घर के बड़े-बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से किसी प्रतियोगिता में उचित सफलता मिलने की संभावना है। नेगेटिव- मुश्किल परिस्थिति में गुस्से और आवेश में आने से बचना होगा। आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। बच्चों के भविष्य से जुड़ा फैसला भी जल्दबाजी में न लें। करियर- कार्यस्थल की कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव होंगे और जल्दी ही उनके अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नया काम शुरू करने की योजना को लागू करने के लिए समय अनुकूल है। ऑनलाइन काम से जुड़े बिजनेस सफल रहेंगे। लव- पति-पत्नी के अच्छे तालमेल से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। गैरजरूरी प्रेम संबंधों में पड़ना आपके करियर को भी नुकसान पहुंचा सकता है। हेल्थ- अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा उभर सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5 धनु - पॉजिटिव- युवा अपने भविष्य को लेकर बहुत ज्यादा सजग रहेंगे। आपके अच्छे व्यक्तित्व और व्यवहार-कुशलता के कारण सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। स्थान परिवर्तन की योजना है तो उसे लागू करने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव- परिवार के किसी सदस्य का जिद्दी और अड़ियल व्यवहार परेशानी का कारण बन सकता है। अनजान लोगों पर बिल्कुल भरोसा न करें, क्योंकि इससे नुकसान होने की स्थिति बन सकती है। करियर- कारोबारी गतिविधियों पर आपका पूरा नियंत्रण रहेगा। अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करना बेहतर होगा। रोज की आमदनी में सुधार आएगा। नौकरीपेशा लोगों की ऑफिस में प्रतिष्ठा और साख बनी रहेगी। लव- जीवनसाथी की तबीयत खराब होने के कारण घर और बिजनेस दोनों की जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं। आप इन जिम्मेदारियों को अच्छी तरह संभाल लेंगे और घर की व्यवस्था भी बनी रहेगी। हेल्थ- किसी तरह का इंफेक्शन होने की स्थिति बन रही है। इम्यून सिस्टम कुछ कमजोर महसूस हो सकता है। भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 9 मकर - पॉजिटिव- आज खर्च ज्यादा रहेंगे, लेकिन ये किसी अच्छे और जरूरी काम पर होंगे। अपनी कार्यकुशलता से उम्मीद से ज्यादा लाभ होने की संभावना है। पिछले कुछ समय से अस्त-व्यस्त चल रही दिनचर्या में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। नेगेटिव- भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। किसी को पैसा उधार देने पर उसके वापस मिलने की संभावना कम है। कठोर भाषा से विवाद बढ़ सकता है। युवाओं को अपने रास्ते में आने वाली चुनौतियों को अच्छी तरह समझकर आगे बढ़ना होगा। करियर- बिजनेस में कुछ नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। आपके काम की तारीफ होगी और तरक्की के भी उचित योग बने हुए हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी पार्टी के साथ चल रही डील में रुकावट आ सकती है। ऐसे मामले में गैरजरूरी बहस से बचना बेहतर होगा। लव- परिवार के लोगों के बीच किसी बात को लेकर नाराजगी रह सकती है। बीच में हस्तक्षेप न करना बेहतर होगा। समय के साथ स्थिति अपने आप व्यवस्थित हो सकती है। हेल्थ- स्वास्थ्य में सुधार आएगा। शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर महसूस होगी। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2 कुंभ - पॉजिटिव- पारिवारिक समस्याओं के कारण रिश्तों में आई दूरी किसी अनुभवी सदस्य की मदद से खत्म हो सकती है। रिश्तों में दोबारा मधुरता आएगी। प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और आपकी पर्सनैलिटी में भी निखार आएगा। नेगेटिव- समय के मुताबिक खुद को बदलने से परेशानियां जल्दी सुलझेंगी। किसी योजना पर काम शुरू करने से पहले उस पर अच्छी तरह विचार करना जरूरी होगा। घर में सुधार से जुड़े कुछ काम हो सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान बना रहेगा। करियर- बिजनेस विस्तार की योजना बनी हुई है तो आज उसे गंभीरता से आगे बढ़ाना उचित रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े कामों में नुकसान होने की आशंका है, इसलिए सावधानी जरूरी होगी। नौकरी में नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। लव- घर-परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंध के विवाह में बदलने के योग बन रहे हैं। हेल्थ- त्वचा से जुड़ा इंफेक्शन परेशान कर सकता है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3 मीन - पॉजिटिव- निजी या पारिवारिक समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। इसके बाद अपने निजी और जरूरी कामों पर बेहतर तरीके से ध्यान लगा पाएंगे। सोसाइटी और सामाजिक गतिविधियों में मनोरंजन के साथ अच्छा समय बीतेगा। नेगेटिव- बजट बनाकर चलना जरूरी होगा। लोन लेने की योजना है तो उससे जुड़ी और जानकारी जुटानी पड़ेगी। गैरजरूरी मौज-मस्ती और दूसरी गतिविधियों में समय खराब करने से जरूरी काम पीछे रह सकते हैं। करियर- मौजूदा बिजनेस में चल रहे कामों से कुछ नई उपलब्धियां मिलेंगी। इन कामों पर बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन निकट भविष्य में बहुत लाभदायक परिस्थितियां बनने वाली हैं। सरकारी कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ रहेगा। लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंध में लापरवाही करने से दूरी आ सकती है। हेल्थ- ज्यादा थकान के कारण सिरदर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User