सीतापुर में प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके मिले:युवती की शादी 6 महीने पहले हुई थी, करवाचौथ पर घर आई थी

Nov 14, 2026 - 09:04
0
सीतापुर में प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके मिले:युवती की शादी 6 महीने पहले हुई थी, करवाचौथ पर  घर आई थी
सीतापुर के रेउसा थाना इलाके में शनिवार की सुबह करीब 7:00 छप्पर के नीचे एक प्रेमी युगल के शव अलग अलग फंदे पर लटके मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि प्रेमिका की शादी 6 महीने पहले हुई थी और अचानक इस आत्मघाती कदम के पीछे क्या वजह रही है। इसकी वजह पुलिस तलाशने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम अमलोरा निवासी 22 वर्षीय दिलीप पुत्र रामकुमार मिश्र का गांव की ही 20 वर्षीय युवती रुचि पुत्री प्यारेलाल के साथ काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया था कि यूपी के पिता ने 6 महीने पहले ही रुचि की शादी कर दी थी और वह करवाचौथ के मौके पर अपने मायके वापस आई थी। शनिवार की सुबह दोनों के साथ प्रेमी दिलीप के घर के बाहर पड़े छप्पर के नीचे अलग अलग फंदे से लटके मिलने से हडकम्प मच गया। ग्रामीणों के अनुसार दोनों के घरों की दूरी करीब 50 मीटर है और इस वारदात के बाद गांव में सभी इस आत्मघाती कदम के पीछे वजह तलाश में जुटे हुए हैं। इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रेउसा हनुमंत तिवारी ने मय फोर्स के साथ पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम में भेज दिया है वहीं फॉरेस्ट की टीम ने भी मौके पर साक्ष्य संकलित किए हैं। प्रभारी निरीक्षक हनुमंत तिवारी ने बताया कि दोनों के बीच गांव में प्रेम प्रसंग की चर्चा है और दोनों के शव एक ही छप्पर में अलग-अलग लटके मिले हैं मामले की तफ्तीश इसकी जा रही है और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User