एडीएम के निधन पर व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि:श्याम मित्र मंडल के व्यापारियों ने पुष्प अर्पित कर जताया शोक
बुलंदशहर में एडीएम भारत राम यादव के आकस्मिक निधन पर श्री श्याम मित्र मंडल खाटू श्याम परिवार से जुड़े व्यापारियों ने शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी पुष्पांजलि दी। शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि भारत राम यादव का मिलनसार स्वभाव और समाज व व्यापार जगत के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से शहर के सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सौरभ गोयल, अमित सिंगला, बृजेश शर्मा, अनुज जौहरी, अनिल कुमार गर्ग, विजयपाल सिंह ठाकुर, अनूप शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, रामकिशोर शर्मा और कैलाश पंडित सहित अनेक व्यापारी व परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)