हरदोई में विवाहिता से गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता ने देवर और नंदोई के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट, भेजा जेल

Oct 23, 2026 - 16:59
0
हरदोई में विवाहिता से गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता ने देवर और नंदोई के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट, भेजा जेल
हरदोई में मझिला पुलिस ने विवाहिता से गैंगरेप के मामले में आरोपी नंदोई नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार शाम 4:06 बजे इसकी जानकारी दी। 29 सितंबर की घटना, 10 अक्टूबर को दर्ज हुई रिपोर्ट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने 10 अक्टूबर 2026 को अपने देवर अरशद और नंदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता के मुताबिक, उसका पति नोएडा में मजदूरी करता है। ऐसे में वह अपने बच्चों और मां के साथ मायके में रहती है। आरोप है कि 29 सितंबर को उसका नंदोई और देवर अरशद घर आए थे। सुबह तड़के दोनों मौका पाकर कमरे में घुस आए और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी मां मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि इसके बाद दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुरुआत में बीएनएस की धारा 333 और 74 के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि, विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने धारा 74 हटाकर मुकदमे में बीएनएस की धारा 70(2) जोड़ दी। कन्नौज का रहने वाला है आरोपी पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान नदीम पुत्र वसीम निवासी गुगरापुर कन्नौज के रूप में हुई है। मझिला पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User