चंडीगढ़ में घरों में खुल सकेंगे होमस्टे
चंडीगढ़ प्रशासन ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई होमस्टे नीति को मंजूरी दे दी है। अब निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले रिहायशी मकानों में ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट’ यानी होमस्टे संचालित किए जा सकेंगे। प्रशासन का मानना है कि इससे पर्यटकों को बेहतर और किफायती आवास मिलेगा, वहीं मकान मालिकों के लिए आय का नया स्रोत भी तैयार होगा।