पुंछ में पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर निवासी रईस खान के रूप में हुई है। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। इसी बीच सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद भी सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया।