धान बेचने के विवाद में बेटे की हत्या:पत्नी की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, आरोपी पिता गिरफ्तार

Nov 17, 2026 - 20:09
0
धान बेचने के विवाद में बेटे की हत्या:पत्नी की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, आरोपी पिता गिरफ्तार
कानपुर देहात में धान बेचने को लेकर हुए विवाद में बेटे की जान चली गई। आरोप है कि चार बोरी धान बिकवाने को लेकर पिता और बेटे के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर पिता ने बेटे के सिर के पिछले हिस्से पर मूसल से वार कर दिया। हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 14 नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। चार बोरी धान को लेकर हुआ था विवाद पूरा मामला रूरा थाना क्षेत्र के धनीरामपुर गांव का है। पुलिस के मुताबिक, चन्द्रप्रकाश और उसके पिता गिरजाशंकर के बीच धान की चार बोरियां बिकवाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि कहासुनी के दौरान गाली-गलौज हुई। इसी बीच गिरजाशंकर ने मूसल से बेटे के सिर के पिछले हिस्से पर वार कर दिया। हमले में चन्द्रप्रकाश बेहोश होकर गिर पड़ा। कानपुर के निजी अस्पताल में हुई मौत परिजन गंभीर हालत में चन्द्रप्रकाश को पहले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे कानपुर के कल्याणपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 14 नवंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा पति की मौत के बाद पत्नी पूजा देवी ने 17 नवंबर को रूरा थाने में अपने ससुर गिरजाशंकर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने धारा 105 बीएनएस के तहत गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार हुआ आरोपी पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर करीब 60 वर्षीय गिरजाशंकर को रूरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल मूसल भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।धान की चार बोरियों को लेकर शुरू हुआ विवाद एक परिवार के लिए मातम में बदल गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User