गोरखपुर में आज सुबह 11 बजे से कटेगी बिजली:पादरी बाजार, राप्ती नगर से जुड़ें इलाके प्रभावित होंगे, शाम 4 बजे तक रहेगी कटौती

Nov 05, 2026 - 00:22
0
गोरखपुर में आज सुबह 11 बजे से कटेगी बिजली:पादरी बाजार, राप्ती नगर से जुड़ें इलाके प्रभावित होंगे, शाम 4 बजे तक रहेगी कटौती
गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते गुरुवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार के 11 केवी पादरी बाजार, जंगल धूषण,न्यू फीडर, विद्युत उपकेंद्र रानीबाग के 11 केवी रानीबाग फीडर, विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर न्यू के 11 केवी रेल विहार, करीम नगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड के 11 केवी शिव नगर, रामजनकीनगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र शाहपुर, विद्युत उपकेंद्र नार्मल से जुड़ें इलाके प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा 33 केवी एसीआई ओल्ड उपकेंद्र से निकलने वाली 33 केवी राप्तीनगर ओल्ड और कंट्रोल पैनल में मरम्मत और मेंटेनेंस के चलते भी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जिससे राप्तीनगर, दूरदर्शन, पत्रकारपूरम और अन्य क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि पानी भरने और बिजली से संबंधित सभी काम समय से पहले निपटा लें। ताकि किसी को कोई दिक्कत न हो। काम पूरा होता ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User