चौबारी मेले में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगी:अग्निशमन यूनिट ने फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाई, कोई जनहानि नहीं

Nov 22, 2026 - 20:56
0
चौबारी मेले में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगी:अग्निशमन यूनिट ने फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाई, कोई जनहानि नहीं
बरेली के रामगंगा चौबारी मेले में रविवार शाम टेंट के बाहर खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलिंडर में आग लग गई। अग्निशमन यूनिट ने आग बुझा दी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना शाम करीब 7:12 बजे थाना सुभाषनगर क्षेत्र में हुई। अभिषेक पटेल, निवासी पूरनापुर, थाना बिथरी चैनपुर, अपने टेंट के बाहर खाना बना रहे थे। इसी दौरान सिलिंडर में आग लग गई। सूचना मिलते ही मेले में सीएनजी पेट्रोल पंप पर तैनात अग्निशमन यूनिट मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाई। अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इससे आग के मेले में मौजूद लोगों और दुकानों तक फैलने का खतरा टल गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User