रामपुर में एयर-स्ट्राइक के बाद 3 घायलों को अस्पताल भेजा:घायलों और मृतकों को लेकर अस्पताल पहुंची टीमें, डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा

Nov 22, 2026 - 20:56
0
रामपुर में एयर-स्ट्राइक के बाद 3 घायलों को अस्पताल भेजा:घायलों और मृतकों को लेकर अस्पताल पहुंची टीमें, डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा
रामपुर में वायु हमले और ब्लैकआउट जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए रविवार शाम मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। शाम छह बजे पनवड़िया स्थित सांस्कृतिक सद्भावना मंडप में एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में यह अभ्यास संपन्न हुआ। इसमें अग्निशमन विभाग, नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस), स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, विद्युत विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमों ने हिस्सा लिया। जिला अस्पताल में तीन मरीजों को पहुंचाया गया इसके साथ ही जिला पुरुष चिकित्सालय में भी ब्लैकआउट को लेकर आपातकालीन मॉक ड्रिल की गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी सक्सेना ने अस्पताल में इस अभ्यास का संचालन कराया। डॉ. बीसी सक्सेना ने बताया कि तीन मिनट के भीतर अस्पताल की टीम को तीन मरीज भेजे गए थे। इनमें से एक की मौत हो चुकी थी, जबकि दो घायल थे। घायलों को उपचार दिया गया। मृत मरीज की जांच की गई और उसे जीवित करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया। कई विभागों की टीमों ने लिया हिस्सा स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके निर्मल, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. ताहिर, डॉ. निजाम और उनकी टीम ने हिस्सा लिया। टीम ने आपातकालीन परिस्थितियों में चिकित्सा सेवाओं से जुड़ी तैयारियों का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में विभिन्न विभागों की तैयारियों, आपसी समन्वय और त्वरित कार्रवाई की क्षमता को परखना था। इस दौरान वायु हमले की आशंका और ब्लैकआउट जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर संबंधित विभागों ने संयुक्त रूप से अभ्यास किया। आयोजन के बाद सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई। इस अभ्यास के जरिए आपातकालीन परिस्थितियों में विभागों के बीच बेहतर तालमेल और त्वरित कार्रवाई की तैयारियों को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User