छात्रा से छेड़छाड़, ड्राइवर ने धमकाकर 10 लाख लिए:उन्नाव में निजी स्कूल के ड्राइवर पर नाबालिग को परेशान करने का आरोप
उन्नाव में एक निजी स्कूल के ड्राइवर पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपए लेने का आरोप लगा है। परिवार का दावा है कि छात्रा ने डर के कारण गुरुवार और शुक्रवार को दो बार में ड्राइवर को रकम दी। परिवार के मुताबिक, शनिवार को पिता को घर में रुपए नहीं मिले तो उन्होंने छात्रा से पूछताछ की। डर के कारण छात्रा ने पहले कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में अपनी मामी को पूरी बात बता दी। जानकारी मिलने के बाद परिवार ड्राइवर शानू निगम के घर पहुंचा। वहां विवाद होने पर पीआरवी पुलिस ड्राइवर को सदर कोतवाली ले गई। आरोप है कि ड्राइवर छात्रा को लगातार परेशान कर रहा था और रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।
पिता ने पुलिस को दी शिकायत छात्रा के पिता ने सोमवार सुबह पुलिस को शिकायत पत्र देकर मामले की जांच कराने और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। शिकायत में कथित छेड़छाड़, धमकी और रुपये लेने के आरोप लगाए गए हैं। सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर सीके मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)