संतकबीरनगर में ओवरब्रिज से गिरकर छात्र की मौत:30 फीट नीचे गिरा, बाइक से घर से निकला था, इकलौता बेटा था
संतकबीरनगर में ओवरब्रिज पर 30 फीट की ऊंचाई से गिरने से 11वीं के छात्र की मौत हो गई। हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। दावा किया जा रहा है कि किसी गाड़ी ने पीछे से टक्कर मारी थी। पिता सरकारी शिक्षक, मां भी शिक्षिका छात्र के पिता मेंहदावल के एक कॉन्वेंट स्कूल में सरकारी शिक्षक हैं, जबकि उसकी मां ब्लूमिंग बड्स स्कूल में शिक्षिका हैं। परिवार में दोनों बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर उम्मीदें थीं। हादसे की वजह की जांच में जुटी पुलिस पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। पीछे से किसी वाहन की टक्कर लगने की बात सामने आई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)