छठ पर्व नहाय-खाय के साथ शुरू:देवरिया के बाजार में देशभर से आए फल, कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़
देवरिया में चार दिन का छठ पर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व के लिए बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। थोक कारोबारियों ने छठ पूजा में चढ़ाए जाने वाले फल देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों से मंगाए हैं। कुछ फल इस सीजन में पहली बार छठ के लिए बाजार में आए हैं। छठ पूजा के फलों की खरीदारी के लिए बाजार में लोग पहुंच रहे हैं। नागपुर का संतरा और नासिक का अनार बाजार में उपलब्ध है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के सेब भी थोक मंडियों में बड़ी मात्रा में आए हैं। छठ पूजा में केले की मांग सबसे अधिक रहती है। कारोबारी इसकी आपूर्ति के लिए पूरे घौद मंगा रहे हैं। देखें, 6 तस्वीरें… इसके अलावा बिहार के समस्तीपुर से बड़े आकार के नींबू, केरल से रामफल, नासिक से लाल अंगूर और केरल, ओडिशा व पश्चिम बंगाल से नारियल मंगाए गए हैं। बाजार में सिंघाड़ा, अमरूद, मौसमी, सुथनी और ईख भी आ रहे हैं। कुछ फल स्थानीय इलाकों से, तो कुछ दूसरे राज्यों से मंडियों तक पहुंच रहे हैं। फलों के साथ कपड़ों की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ है। बुधवार को शहर के प्रमुख बाजारों में कपड़ों की दुकानों पर दिनभर लोग खरीदारी करते रहे। व्रती महिलाओं और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए नए कपड़े खरीदे गए। पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की दुकानें भी सजने लगी हैं। चार दिन के पर्व में नहाय-खाय के बाद शनिवार को खरना, रविवार को संध्या अर्घ्य और सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ छठ पर्व का समापन होगा। व्रती महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि और संतान के कल्याण की कामना के साथ सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा करेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)