अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:शाहजहांपुर में दोस्त घायल; ससुराल से घर लौटते समय हुआ हादसा

Nov 13, 2026 - 23:06
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:शाहजहांपुर में दोस्त घायल; ससुराल से घर लौटते समय हुआ हादसा
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सोनू की मौत हो गई। उसका दोस्त रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों लखीमपुर में अपनी ससुराल से घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, सोनू (26) कटरा थाना क्षेत्र के पिपरी उखरी गांव का रहने वाला था। उसकी ससुराल लखीमपुर जिले के आमरथा पथेली गांव में है। रंजीत भी पिपरी उखरी गांव का रहने वाला है। उसकी ससुराल मोहम्मदी के मगरेना गांव में है। दोनों दोस्त शुक्रवार सुबह बाइक से अपनी ससुराल गए थे। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे रंजीत अपनी ससुराल से सोनू के साथ घर लौट रहा था। शाम करीब 7 बजे पुवायां-मोहम्मदी रोड पर इटौली गांव के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए और वाहन सोनू के ऊपर से निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल रंजीत को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सोनू के शव को पिकअप से अस्पताल लाया गया। पुलिस ने परिवार को सूचना दे दी है। सोनू पत्नी पूजा देवी और तीन महीने की बेटी के साथ रहता था। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि परिवार के आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी। शव का पंचनामा भरा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User