चलती ट्रेन से छात्रा का लैपटॉप बैग चोरी:चंडीगढ़ से लखनऊ जा रही, 10 हजार कैश और ATM कार्ड भी ले गया चोर
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12232) से एक छात्रा का कीमती सामान से भरा लैपटॉप बैग चोरी हो गया। पीड़िता लखनऊ निवासी ध्वनि अग्रवाल रात करीब 8:10 बजे चंडीगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 से कोच A1 की सीट नंबर 39 पर सवार हुई थीं। यात्रा शुरू होते ही अज्ञात चोर ने कोच में रखा उनका बैग कर लिया। लैपटॉप व डॉक्यूमेंट ले गया चोर
पीड़िता के पिता अंकुर अग्रवाल के अनुसार चोरी हुए बैग में लेनोवो लैपटॉप, चार्जर, 10 हजार कैश, पाॅवर बैंक, पैन कार्ड, आधार कार्ड, थापर कॉलेज का आईकार्ड और कोटक बैंक व ICICI बैंक के डेबिट कार्ड मौजूद थे। छात्रा के अनुसार करीब 1.10 लाख रुपए का सामान चोरी हो गया है। लखनऊ में दर्ज हुई जीरो FIR
घटना की सूचना छात्रा ने तुरंत रेल मदद पोर्टल पर दी गई। इसके बाद पीड़िता के पिता ने जीआरपी थाना चारबाग (लखनऊ) में शिकायत दर्ज कराई, जहां धारा 305(C) BNS के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई। क्षेत्राधिकार चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का होने के कारण मेल के जरिए यह मामला जीआरपी थाना चंडीगढ़ को ट्रांसफर किया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
चंडीगढ़ जीआरपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच एएसआई गुरमेल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस की टीम चंडीगढ़ स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्ध चोरों की पहचान की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)