हरदोई के सांडी में करंट लगने से महिला की मौत:पति ने 2 पड़ोसियों पर ट्रांसफार्मर की ओर धकेलने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही जांच

Nov 08, 2026 - 08:44
0
हरदोई के सांडी में करंट लगने से महिला की मौत:पति ने 2 पड़ोसियों पर ट्रांसफार्मर की ओर धकेलने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही जांच
हरदोई के सांडी कस्बे के कंजड़पुरवा मोहल्ले में शनिवार शाम करंट लगने से 26 वर्षीय महिला करीना की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सांडी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दो पड़ोसियों पर लगे गंभीर आरोप मृतका के पति चंदन ने घटना को लेकर दो पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि किसी बात को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था। इसी दौरान दोनों पड़ोसियों ने करीना को ट्रांसफार्मर की ओर धकेल दिया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना से जुड़ा मारपीट का करीब 20 सेकंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रही घटना और पति की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। चार साल पहले हुई थी शादी करीना की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। वह मूल रूप से फर्रुखाबाद के लकूड़ा मोहल्ले की रहने वाली थीं। शादी के बाद वह पति चंदन के साथ सांडी के कंजड़पुरवा मोहल्ले में रहने लगी थीं। उनकी चार साल की एक बेटी है। मां की मौत के बाद बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User